Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी

Published

on

उप्र, अमेठी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी

Loading

अमेठी| केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे के तहत रविवार सुबह अमेठी पहुंचीं। वह प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत यहां 25 हजार महिलाओं का बीमा कराकर उन्हें राखी भेंट करेंगी। स्मृति ने अमेठी संसदीय सीट से 2014 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं।

स्मृति रविवार सुबह 7.40 बजे लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पर उतरीं और सड़क मार्ग से 8.15 बजे अमेठी पहुंची। इसके बाद वह दिवंगत भाजपा नेता संत बक्स सिंह के गांव मटियारी पहुंची और उनके परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। स्मृति प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत महिलाओं के बीमे की पहली किस्त जमा कराने के बाद लखनऊ रवाना होंगी। स्मृति अमेठी की महिलाओं को इससे पहले दिवाली उपहार के रूप में साड़ियां भेज चुकी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत यहां 25 हजार पुरुषों का बीमा कराकर पहला प्रीमियम स्वयं भरा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending