Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : अखिलेश से मिले बेरोजगार, भर्ती पर रोक की शिकायत

Published

on

Loading

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बेरोजगारों, महिलाओं एवं मरीजों के मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं।

इस दौरान बेरोजगारों ने भर्तियां बंद होने, मरीजों ने गंभीर रोगों का मुफ्त इलाज न होने तथा महिलाओं ने महिला उत्पीडन की बढ़ती घटनाओं को लेकर शिकायत की। (22:20)
अखिलेश से मिलने आए बेरोजगारांे ने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम नियुक्तियां रोक दी गई हैं। वहीं मरीजों ने कहा कि सपा सरकार ने गंभीर बीमारियों की भी नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था कर दी थी, जो अब वह बंद हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कई लोग ऐसे भी थे, जो स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनना चाहते थे। कहा गया कि वे पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय हैं।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री से जिन पार्टी नेताओं ने मुलाकात की, उनमें पूर्व मंत्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नरेंद्र वर्मा, कमाल अख्तर, एस.आर.एस. यादव (एमएलसी) रामवृक्ष यादव और अरविंद कुमार सिंह (विधायक) भी शामिल रहे।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending