Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इस प्रदेश में तो लड़कियों की खुली लॉटरी, शादी में मुफ्त स्मार्टफोन देगी सरकार

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश में शादी करने वाली लड़कियों की मानो लाटरी लग गई है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले विवाह और निकाह में युवतियों को स्मार्ट फोन देगी, ताकि वे संचार सुविधा से संपन्न रहें। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लिया गया।

मंत्रिपरिषद ने कन्याओं को संचार तथा लेन-देन एवं अन्य संव्यवहार मोबाइल एप्लीकेशन से करने की सुविधा देने के उददेश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना में कन्याओं को स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया। यह फोन अब तक मिलने वाली सामग्री व नगदी के अतिरिक्त होगी।

बयान के मुताबिक, बैठक में महिलाओं के कौशल संवर्धन के लिए ‘कौशल्या योजना’ की मंजूरी दी गई। इस नई योजना में दो लाख महिलाओं को प्रतिवर्ष अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के लिए इस वित्त वर्ष में 254 करोड़ 78 लाख और अगले वित्त वर्ष में 274 करोड़ &4 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

बयान में कहा गया है कि मंत्रि-परिषद ने युवाओं के कौशल संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना द्वारा एक लाख 10 हजार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करने की मंजूरी दी। योजना क्रियान्वयन के लिए इस वर्ष 121 करोड़ 50 लाख रुपए और अगले वित्तीय वर्ष में 1&2 करोड़ 25 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीति दी गई।

बयान के अनुसार, बैठक में तीन कुष्ठ आश्रमों में निवासरत 108 परिवारों के लिए संस्था को 5000 रुपये प्रति परिवार प्रति माह देने का निर्णय लिया गया। यह राशि संस्था परिवार के रहवास, पुनर्वास और ब‘चों की शिक्षा एवं रोजगार पर व्यय करेगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending