Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस नेता ने ली कसम, बीजेपी को उखाड़ फेंकने तक नहीं पहनूंगा फूलों की माला

Published

on

Loading

पूर्व केंद्रीय मंत्री और युवा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा है कि वह तब तक फूलों की माला नहीं पहनेंगे जब तक किसान विरोधी बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) सरकार को मध्य प्रदेश की सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकते।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में तीन दिन के दौरे पर आए सिंधिया ने मंगलवार को कई जनसभाएं की और कार्यकर्ताओं से मिले। मुंगावली और कोलरास में इस महीने या जनवरी में उपचुनाव होने की उम्मीद है।

मंगलवार को चौरई में कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में सूबे में ऐसी सरकार है, जिसने किसानों को अपना हक मांगने पर गोली मारी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से संकल्प लेते हुए कहा कि जब तक ऐसी सरकार को हम उखाड़ नहीं फेकेंगे, तब तक मैं फूलों की माला नहीं पहनूंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चौहान अपने आप को जनता का पुजारी कहते हैं पर पुजारी ही भगवान (जनता) को जेल के अंदर डाल रहा है, इसलिए चौहान को सत्ता से बेदखल करना चाहिये। सिंधिया ने आरोप लगाया कि चौहान जनता को झूठे आश्वासन दे रहे हैं।

सिंधिया ने आगे कहा कि वह महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात करने वाले राजनीतिक दल कांग्रेस से नाता रखते हैं इसलिए सूत की माला पहनेंगे। आगे उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार किसान, गरीब, मजदूर और नौजवानों पर जुल्म कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending