Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस्कॉन ‘तिरंगा’ थीम पर जन्माष्टमी मनाएगा

Published

on

Loading

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)| पहली बार यहां चौपाटी में स्थित इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण के जन्मदिन के कार्यक्रम का जश्न ‘तिरंगा’ थीम पर मनाएगा, क्योंकि संयोगवश इसी दिन 15 अगस्त भी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस्कॉन के आध्यात्मिक गुरु राधानाथ स्वामी महाराज ने कहा कि दुनियाभर के 750 अन्य ‘इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्सिअसनेस’ (इस्कॉन) मंदिर अपने अनोखे तरीके से जन्माष्टमी का उत्सव मनाएंगे।

इस साल जब 14-15 अगस्त की रात को स्वतंत्रता दिवस के साथ जन्माष्टमी का जश्न शुरू होगा, तो चौपाटी इस्कॉन मंदिर भारतीय ध्वज के रंग केसरिया, सफेद और हरे रंग में लाइटों और फूलों से जगमगाएगा। प्रसाद और अन्य मिठाइयां भी इसी रंग में होंगे।

राधानाथ स्वामी ने बताया कि इस्कॉन दुनियाभर में एकता का उदाहरण देता है, जिससे जुड़े सभी भक्तों की पोशाक, जीवनशैली, दैनिक कार्यक्रम, खान-पान की आदतें, प्रार्थनाएं मिलती-जुलती हैं।

राधास्वामी ने कहा कि वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में नौका महोत्सव के आयोजन के साथ ही भगवान कृष्ण के लिए फूलों वाला परिधान तैयार किया गया है। नाइजीरिया के लागोस में बांसुरी वादन का एक प्रतियोगिता होगा। राधा-कृष्ण परिधान प्रतियोगिता भी होगा।

लंदन में इस्कॉन मंदिर में भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक डिज्नीलैंड बनेगा और भगवद्गीता का शैडो शो होने के साथ ही हीना और फेस पेंटिंग भी होगा।

न्यूयॉर्क के भक्ति सेंटर के इस्कॉन मंदिर में एक लोटस फेस्टिवल आयोजित करने की योजना है। दुबई में भगवत कथा और राजभोग होगा। सिंगापुर में महा-अभिषेक के साथ एक सांस्कृतिक शो होगा।

इसी तरह कनाडा के टोरंटो में भगवान कृष्ण के लिए जन्मदिन पर फूलों से बना एक परिधान तैयार किया गया है।

मॉस्को में इस्कॉन मंदिर में बड़े पैमाने पर हवन होगा और मेलबर्न में मध्यरात्रि आरती और भक्तों के लिए भोज के साथ हवन होगा।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending