Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 40 लाख प्रशंसक

Published

on

Loading

मुंबई। इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। उनके अब 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं। इससे उत्साहित प्रियंका ने अपने वर्चुअल परिवार को प्यार भेजा है और उन पर प्यार बरसाने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। प्रियंका ने ट्वीट किया, “40 लाख और गिनती इससे आगे बढ़ रही है। मेरे इंस्टाग्राम परिवार की बढ़त जारी है। प्यार के लिए सभी का धन्यवाद। यह सब आपके कारण है।”

प्रियंका ने इसके साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनका चेहरा उनके प्रशंसकों के नामों पर उभरा दिखाई दे रहा है। 2003 में फिल्म ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय’ के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली प्रियंका सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका की ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending