Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इंदौर में लूट की ताबड़तोड़ वारदातें कर रहे ये ‘बंटी और बबली’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आपको ये लड़की कहीं सड़क पर दिख जाए तो सावधान हो जाइये। ये लड़की एक हाईप्रोफाइल चोरनी है जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंदौर में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर यह लड़की जुलाई में एक लड़की का बैग और मोबाइल छीन कर भाग गई थी। IMEI नंबर के आधार पर पुलिस ने एक दुकानदार से लूटा हुआ मोबाइल जब्त किया तो उसमें इस लड़की की कई फोटो नजर आई। सेल्फी की शौक़ीन इस लड़की ने उस मोबाइल में अपनी कई फोटोज क्लिक की हुई थी लेकिन उसे डिलीट करना भूल गई थी। मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति के अलावा लूट का शिकार हुई लड़की ने भी इसे पहचान लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की के पकड़ में आने के बाद ही इसकी की सच्चाई सामने आएगी।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल के खरीददार से मोबाइल जब्त कर जैसे ही डाटा रिकवर किया तो उसमे इस लड़की की कई फोटोज नज़र आई जिसे वह डिलीट करना भूल गई थी। फौरन शिकायतकर्ता महिला को बुलाकर मोबाइल की पहचान कराई। साथ ही उसे वो सेल्फी भी दिखाई। सेल्फी देख शिकायतकर्ता महिला ने उस युवती कि पहचान कर दी, जिसने दिनदहाड़े उसका पर्स लूटा था।

महिला ने सेल्फी से लुटेरी युवती की शिनाख्त कर दी। पुलिस शातिर लुटेरी की सेल्फी के सहारे उसकी तलाश में इस उम्मीद से जुटी हुई है कि लूट की कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपी लड़की अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस ने कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending