Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इंदिरा गांधी ने धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों का विरोध किया : सोनिया

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी धर्म व जाति के नाम पर भारतीय लोगों को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ीं थीं। पूर्व प्रधानमंत्री की 100वीं जयंती पर सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के जीवन व उपलब्धियों पर ‘अ लाइफ ऑफ करेज’ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा, मैंने इंदिराजी को ‘लौह महिला’ कहे जाते सुना है। लेकिन उनके चरित्र में लोहा महज एक तत्व था, उसमें उदारता व मानवता जैसे प्रमुख लक्षण भी थे।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था।

सोनिया गांधी ने रविवार को इंदिरा गांधी से अपने संबंधों को याद किया, जो उनकी सास भी थीं।

सोनिया ने कहा, हम 16 साल से ज्यादा समय तक एक घर में रहे। हमारे छोटे से परिवार की मुखिया थीं वह और इसी दौरान मैंने उन्हें करीब से जाना। मैंने उन्हें हर मूड व परिस्थिति में करीब से देखा है।

उन्होंने कहा, मुझे समझ में आया थी कि कितनी शिद्दत से वह अपने देश के लिए सोचती थीं, गरीब व पीड़ित की मदद कितनी गहराई से करती थीं, वह कैसे अपने पिता व भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के अन्य महान पुरुषों व महिलाओं से प्राप्त सीख का निष्ठा से पालन करती थीं।

कांग्रेस प्रमुख ने इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल, बांग्लादेश का निर्माण व हरित क्रांति का जिक्र किया।

सोनिया गांधी ने कहा, देश का नेतृत्व करने के लिए दिए गए 16 सालों में बहुत सी चुनौतियों का सामना उन्हें करना पड़ा था। इसमें युद्ध व आतंकवाद थे तो असमानता व देश की गरीबी से लड़ाई थी। उन्होंने सभी का सामना साहस के साथ किया और भारत को मजबूत, एकजुट व समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहीं।

सोनिया ने कहा, यह उनका हरित क्रांति का नेतृत्व था, जिसने भारत को भुखमरी से मुक्त कर दिया, बांग्लादेश के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व दूसरे नेता भी मौजूद थे।

Continue Reading

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया सोनिया गांधी का रिएक्शन, कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स के नतीजों में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। वहीँ इंडी गठबंधन के हाथ निराशा लगी है। हालांकि इंडी गठबंधन इन एग्जिट पोल्स के नतीजों को मानने को तैयार नहीं है। इंडी गठबंधन के तमाम नेता इन आंकड़ों को झूठा साबित करने में लगे हुए हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से कल आने वाले चुनाव परिणाम और एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा। बस इंतजार करें और देखें। सोनिया गांधी ने आगे ये भी कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो कह रहे हैं, चुनाव के नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे।

एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) लोकसभा की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 365 सीटें जीत सकती है। अकेले भाजपा को 319 से 338 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो एनडीए संसद में लगभग तीन-चौथाई बहुमत तक पहुंच सकती है।

एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 145 सीटें मिल सकती हैं, जबकि निर्दलीय और अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 46 प्रतिशत और INDIA को 40 प्रतिशत वोट मिल सकता है। पार्टी के हिसाब से बीजेपी को 41 प्रतिशत, कांग्रेस को 21 प्रतिशत और अन्य को 38 प्रतिशत वोट मिल सकता है।

Continue Reading

Trending