Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंग्लैंड में एक शख्‍स ने चाकू की नोक पर कर्मचारियों को बनाया बंधक

Published

on

इंग्लैंड, चाकू, बंधक, जॉब

Loading

इंग्लैंड के न्यूकैसल में हथियारबंद व्‍यक्ति ने आज (शुक्रवार को) चाकू की नोक पर एक जॉब सेंटर के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। घटना के बाद पुलिस ने मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक खाली करा लिया है।

इंग्लैंड, चाकू, बंधक, जॉब

मेट्रो स्टेशन के पास के स्टूडेंट एकॉमेडेशन सेंटर को भी खाली करवाया गया है। नॉर्थम्बरिया पुलिस ने फिलहाल किसी तरह की अनहोनी से इनकार किया है। पुलिस ने कहा है कि हथियारंबद शख्स से बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत जारी है।

ब्रिटिश पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस के अधिकारी उस शख्स तक पहुंच चुके हैं। उसके हाथ में एक धारदार चाकू है। उसने कई कर्मचारियों को बंधक बना रखा है। पुलिस का मानना है कि जिस शख्स ने लोगों को बंधक बनाया है उसका जॉब सेंटर से पुराना ताल्लुक रहा होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस हालात को काबू में पाने की हरसंभव कोशिशों में जुटी है। पुलिस ने इस घटना के पीछे किसी आतंकी का हाथ है या नहीं, ऐसा अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending