Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आलिया भट्ट को कंधे में लगी चोट

Published

on

alia-bhatt

Loading

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग नहीं कर सकीं, क्योंकि वह कंधे के दर्द से जूझ रही हैं। आलिया (22) ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर इसकी जानकारी दी।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें उनके दाहिने बाजू में पट्टी बंधी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की और लिखा, “मेरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कुछ ऐसा रहा। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इसी उम्र में कंधे पर चोट। कोई परेशानी नहीं, मैं दो सप्ताह में ठीक हो जाऊंगी।”

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आलिया को यह चोट कैसे लगी। वह अपनी आगामी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending