Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया के पास मुलाकात का वक्त नहीं : राहुल

Published

on

Loading

आलिया के पास मुलाकात का वक्त नहीं : राहुल

मुंबई | फिटनेस ट्रेनर राहुल भट्ट का कहना है कि उनकी बहन आलिया भट्ट अब एक बड़ी अभिनेत्री हैं और उन्हें अक्सर उनसे मिलने का वक्त नहीं मिलता। राहुल ने कहा, “आलिया एक बड़ी अभिनेत्री हैं और हमें मिलने का समय नहीं मिलता। हम सिर्फ पिता के जन्मदिन, रक्षाबंधन, दीवाली जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर मिल पाते हैं। वह फिलहाल अपनी फिल्म में व्यस्त हैं और हम उनकी सफलता से खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक ‘डियर जिंदगी’ नहीं देखी है। मैं फिल्म से थोड़ा अलग हूं। मैं हिंदी फिल्में नहीं देखता।”

राहुल ने बताया कि उनके पिता महेश भट्ट से उनके रिश्ते कई वर्षो से विकसित हो रहे हैं।

वर्तमान में राहुल फिल्म ‘दंगल’ के लिए आमिर खान के ट्रेनर के तौर पर सुर्खियों में हैं। उन्होंने उनका 97 किलोग्राम वजन बढ़ाने और 20 किलोग्राम वजन कम करने में मदद की।

राहुल ने कहा कि वह आमिर के साथ काम कर संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा, “आमिर खान के साथ काम करने का अनुभव संतोषजनक रहा। आप उनसे सीखेंगे।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending