Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया के जीवन में किसी के आने से जलते हैं डैडी

Published

on

Loading

आलिया भट्ट कहती हैं कि बाप-बेटी का रिश्ता ‘बहुत प्यारा होता’ है और यही वजह है कि उनके पिता महेश भट्ट को उनके जिंदगी में ‘किसी’ के आने पर ईष्र्या होती है। आलिया अपनी आने वाली फिल्म ‘शानदार’ के ट्रेलर लांच पर मौजूद थीं।

‘शानदार’ में आलिया और अभिनेता पंकज कपूर बाप-बेटी की भूमिका में हैं। ‘शानदार’ के महेश भट्ट और पूजा भट्ट की फिल्म ‘दिल है के मानता नहीं’ से प्रेरित होने के सवाल पर आलिया ने कहा, “इस बारे में विकास बहल (निर्देशक) से पूछिए। मुझे नहीं लगता कि यह प्रेरित है।”

जवाब में विकास ने कहा, “अगर फिल्म (शानदार) असल मायने में उस फिल्म जैसी होगी, तो यह बहुत अच्छा होगा। लेकिन वास्तव में दोनों फिल्मों में कोई संबंध नहीं है।”

आलिया ने अपने रील-लाइफ के डैडी की तुलना अपने असल डैडी से की।

उन्होंने कहा, “एक पहलू यह है कि हर किसी की जिंदगी में बाप-बेटी का एंगल होता है। मेरे पिता को भी मेरी जिंदगी में किसी के होने से जलन होगी। चलिए इस बारे में बात नहीं करते कि किसके होने से जलन होगी, बस ‘किसी’ के होने से कह देते हैं।”

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending