Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश का डीएनए गड़बड़ और आरेडी का अर्थ ‘रोजाना जंगलराज का डर’ : मोदी

Published

on

Loading

मुजफ्फरपुर। बिहार में अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक डीएनए में ही कुछ गड़बड़ है, इसलिए उन्होंने उन दोस्तों को दगा दे दिया जो उनके साथ काम कर रहे थे। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एक समय नीतीश ने न्योता देकर भोज रद्द कर दिया, इसके बाद 17 वर्षों का भाजपा-जद (यू) गठबंधन तोड़ दिया। उस समय मुझे दुख हुआ था, लेकिन जब उन्होंने जीतन राम मांझी जैसे महादलित के साथ भी ऐसा किया, तब मैंने सोचा की उनके राजनीतिक डीएनए में ही कुछ गड़बड़ है।” मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजद का सही और पूरा अर्थ ‘रोजाना जंगलराज का डर’ होता है।

उन्होंने कहा कि उन लोगों के साथ क्या हुआ, जिन्होंने कभी मुख्यमंत्री के साथ काम किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस व सुशील कुमार मोदी के साथ भी ऐसा ही हुआ जो कभी नीतीश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते थे। इससे पता चलता है कि उनके (नीतीश) डीएनए में कुछ गड़बड़ है। मोदी ने कहा कि बिहार में बदलाव जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने एक व्यक्ति के कारण बिहार की विकास यात्रा रोक दी।”

उन्होंने कहा कि अब बिहार के लोग जंगलराज से मुक्ति चाहते हैं। यहां के लोगों को जोश अगर राजनीतिक पंडित देख लें तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। मोदी ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा, “समय कैसे बदलता है..। कुछ महीने पूर्व तक वे कहते थे कि बिहार में एक ही मोदी (सुशील मोदी) काफी हैं और आज 13 महीने नहीं आया तो उन्हें विरह दर्द होने लगा। वैसे अब नीतीश को ज्यादा विरह दर्द नहीं झेलना पड़ेगा, क्योंकि अब मैं आ गया हूं।”

मोदी ने नीतीश पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने वादा किया था कि बिजली नहीं तो वोट मांगने नहीं आऊंगा, लेकिन अभी भी बिहार में बिजली की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, मगर वोट मांगने लगे हैं। ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता मौका दे, वह 60 महीने में उसके सपने पूरे कर देंगे। बिहार के गौरव को वापस लाना है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending