Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आमिर ने करण जौहर, अर्जुन कपूर को लगाई डांट

Published

on

aamir-khan-comment-aib-rost

Loading

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने कहा है कि उन्होंने एआईबी रोस्ट का हिस्सा बनने के लिए अपने दोस्तों करण जौहर, अर्जुन कपूर को डांट लगाई थी। आमिर ने यह भी कहा कि ये शो मजेदार नहीं था बल्कि मौखिक और भावनात्मक रूप से हिंसात्मक था। अगर इसमें किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन किया गया है तो इसमें शामिल लोगों को इसके परिणामों का सामना करना चाहिए।

प्रसिद्ध अभिनेता आमिर ने एक समारोह में छात्रों से कहा कि मैंने पूरा शो नहीं देखा था लेकिन मैने इसके बारे में सुना था और इसकी दो-तीन क्लिप देखी थी। मुझे बेहद बुरा लगा। मैंने करण और अर्जुन को डांट लगायी थी और कहा था कि मुझे यह मजेदार नहीं लगा। मुझे निजी तौर पर इस शो से तकलीफ हुई। उनका कहना है कि उन्होंने इसे बहुत ही विचलित करने वाला पाया।

उल्लेखनीय है कि एआईबी रोस्ट कई विवादों में फंस चुका है। शो का हिस्सा बनने वाले करण जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दायर की गई है। राजनीतिक दल मनसे ने भी इन तीनों से इस शो का हिस्सा बनने के लिए माफी मांगने को कहा था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending