Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

आप ने पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए दिल्ली कांग्रेस, भाजपा को पत्र लिखा

Published

on

Loading

 नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी को पत्र लिखकर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर रुख स्पष्ट करने को कहा।

 आप नेता गोपाल राय ने मीडिया को पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए 1 मार्च से शुरू हो रहे पार्टी के जन आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य केवल लोगों को एकजुट करना है। पार्टी के इस आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

राय ने कहा, “केजरीवाल की केंद्र सरकार से कोई मांग नहीं है और उनकी भूख हड़ताल पूर्ण राज्य के दर्जे पर लोगों को एकजुट करने के लिए की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के स्थान पर अभी फैसला लिया जाना शेष है।

राय ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि शीला दीक्षित जिन्होंने पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का समर्थन किया था, वह अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भाषा बोल रही हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending