Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आतंकवाद पर सोशल मीडिया भी ले जिम्मेदारी : ब्रिटिश विदेश मंत्री

Published

on

आतंकवाद, सोशल मीडिया, ब्रिटिश विदेश मंत्री, सोशल मीडिया, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

Loading

संयुक्त राष्ट्र। लंदन में संसद के बाहर हुए हमलों के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉन्सन ने आतंकवादियों को उकसाने तथा उन्हें कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट प्रदाता कंपनियों को भी जिम्मेदार ठहराया है।

आतंकवाद, सोशल मीडिया, ब्रिटिश विदेश मंत्री, सोशल मीडिया, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के इस महीने के अध्यक्ष के रूप में बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर हुए हमले के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया।

एक सवाल पर जॉनसन ने कहा, “सोशल मीडिया तथा इंटरनेट प्रदाता कंपनियों को देखना चाहिए कि उनकी साइटों पर क्या चल रहा है? उन्हें पोस्ट की जा रही सामग्रियों पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए और जहां वे इसे रोकने के लिए कदम उठा सकते हैं, वहां उठाना चाहिए। यह सभी की जिम्मेदारी है।”

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending