Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आडवाणी नहीं करेंगे भाजपा बैठक को संबोधित?

Published

on

Loading

बेंगलुरू| केंद्र में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपनी सबसे बड़ी रणनीतिक बैठक की शुरुआत की, लेकिन यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी संबोधित करेंगे या नहीं।  तीन दिनों तक चलने वाली भाजपा की बैठक के क्रम में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के पदाधिकारियों की बैठक हुई और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार एवं शनिवार को तय है। इस मुद्दे पर सवालों को टालते हुए पार्टी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “पार्टी को सभी वरिष्ठ नेताओं का दिशानिर्देश प्राप्त है।” लेकिन शाहनवाज इस सवाल को टाल गए कि आडवाणी भाषण देंगे या नहीं।

आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और सबसे कद्दावर नेता हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभी बैठकों में उन्होंने हिस्सा लिया और संबोधित किया। केवल गोवा में आयोजित उस बैठक से उन्होंने दूरी बना ली थी जिसमें नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गई थी। आडवानी ने न केवल दूरी बनाई बल्कि पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का पत्र भी भेज दिया था। पार्टी के साथ दूरी बना लेने के उनके फैसले पर बाद में विचार किया गया। बाद में एक से अधिक बार आडवाणी ने आम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मोदी को धन्यवाद दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तीन बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके आडवाणी इस बार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने के इच्छुक नहीं हैं।

 

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending