Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा : गिरजाघर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग

Published

on

आगरा,गिरजाघर,ईसाई,यूनाइटेड-क्रिश्चियन-फोरम

Loading

आगरा | आगरा में ईसाई समुदाय ने पिछले सप्ताह गिरजाघर पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे एक हताश आशिक का हाथ है। इधर, गुरुवार शाम को एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया, जिसके बारे में यह जानकारी सामने आई थी कि एक महिला से उसे प्यार हो गया था जिसे वह गिरजाघर पहुंचाया करता था।

लेकिन जब उसने उसके प्रणय  निवेदन को नहीं स्वीकारा, तो नाराज हो गया और उसने गिरजाघर को क्षति पहुंचाई। पुलिस का दावा है कि पादरियों और ईसाई समुदाय के नेताओं ने हालांकि, पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया। यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम के एंड्रयु प्रकाश ने गुरुवार को पुलिस के बयान पर आपत्ति जाहिर की और दोषी को पकड़ने के लिए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। आगरा केंट के सेंट मेरी गिरजाघर में 16 अप्रैल को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा गया जहां एक मूर्ति और कार को भी क्षति पहुंचाई गई थी।

पुलिस एक सप्ताह से अधिक वक्त तक कुछ पता नहीं लगा पाई और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि, गुरुवार तक पुलिस को कोई मजबूत सबूत नहीं मिल पाए थे। अब तक, पुलिस ने 300 से अधिक मोबाइल फोन ट्रैक किया और 500 लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending