Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Published

on

मुंबई,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,वानखेड़े स्टेडियम,इंडियन प्रीमियर लीग,मुंबई इंडियंस,रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड,रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड

Loading

मुंबई | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को वापस बुलाया है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

लगातार पांच मैच जीत चुके मुंबई इंडियंस के 11 मैचों में 12 अंक हैं और टीम अंकतालिका में पांचवें पायदान पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स एक स्थान नीचे छठे पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने 10 मैचों में पाच में जीत हासिल की है और टीम के कुल 11 अंक हैं। दोनों टीमों ने इससे पूर्व 19 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई इंडियंस 18 रनों से विजयी रहे थे।

टीम : 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, जगदीश सुचित, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेनगन, लसिथ मलिंगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, युजवेंद्र चहल, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, श्रीनाथ अरविंद।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending