Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

Published

on

आईपीएल, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, एल्बी मोर्कल ,शाकिब अल हसन,एरॉन फिंच, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड , लसिथ मलिंगा

Loading

  

कोलकाता| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गरडस में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मौजूदा चैम्पियन आठवें संस्करण के अपने पहले मैच में आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, एल्बी मोर्कल और शाकिब अल हसन के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरेगा। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए इस संस्करण का पहला मैच खेलने वाले चार विदेशी खिलाड़ी हैं एरॉन फिंच, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा।

टीमें :
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, पियूष चावला, सुनील नरेन, उमेश यादव, मोर्ने मोर्कल।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), एरॉन फिंच, अंबाती रायडू, आदित्य तारे, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, विनय कुमार, जसप्रीत बुमराह, प्रज्ञान ओझा।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending