Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल : मुंबई इंडियंस वानखेड़े में मनाएंगे जीत का जश्न

Published

on

मुंबई,इंडियन प्रीमियर लीग,चैंपियन,मुंबई इंडियंस,वानखेड़े स्टेडियम,सचिन तेंदुलकर

Loading

मुंबई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने प्रशंसकों के साथ वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार रात जीत का जश्न मनाने का निर्णय लिया है। कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ सोमवार अपराह्न् कोलकाता से महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। वह टीम के सलाहकार सचिन तेंदुलकर, अपने परिवार तथा टीम की सह-मालिक नीता अंबानी के साथ घरेलू मैदान पर पहुंचेंगे और रात आठ बजे जीत का जश्न मनाएंगे।

मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पूरी टीम, टीम के सहायक कर्मचारी और मुंबई इंडियंस से जुड़ा हर कोई रात आठ बजे वानखेड़े स्टेडियम में जुट रहा है। ऐसी योजना है कि स्टेडियम में कप को रखा जाएगा और मुंबई इंडियंस टीम को इस शहर से और यहां के प्रशंसकों से मिले समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करेगी। पूरी टीम 4.30 से पांच बजे के बीच मुंबई पहुंच जाएगी।” टीम के आइकॉन तेंदुलकर जश्न के पूरे मूड में हैं और उन्होंने वानखेड़े में प्रशंसकों को आमंत्रित किया है। तेंदुलकर ने सोमवार को ट्वीट किया है, “वानखेड़े स्टेडियम में 25 मई को शाम 7.45 बजे प्रशंसकों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। इस विजयी वर्ष-2015 के शानदार क्षण का आनंद उठाएं।”

ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने भी प्रशंसकों को जीत के जश्न में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हरभजन ने ट्वीट किया, “आइए हमारे साथ वानखेड़े स्टेडियम में 7.30 बजे से जीत के जश्न में भागीदार बनें। हम आप सभी को वहां देखने को उत्सुक हैं।” टीम के मुख्य सलाहकार अनिल कुंबले ने भी ट्वीट किया है, “मुंबई इंडियंस के सभी समर्थकों को बहुत बहुत धन्यवाद। आईपीएल की हमारी इस जीत के जश्न में सोमवार को वानखेड़े में हमारे साथ भागीदार बनें।” स्टेडियम में इस समारोह के लिए प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

अधिकारी ने कहा, “स्टेडियम में प्रवेश मुफ्त होगा और शाम 6.30 बजे से प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। हिंदी फिल्म जगत की नामचीन हस्तियां और खेल जगत की हस्तियां भी मुंबई इंडियंस के जश्न में शामिल हो सकती हैं। यह जश्न लगभग एक घंटे चलेगा। तेंदुलकर अपने परिवार के साथ स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं।” मुंबई इंडियंस ने इडेन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रविवार रात 41 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले 2013 में भी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले में सुपर किंग्स को ही मात देकर अपना पहला खिताब जीता था।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending