Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आईएनएस मुंबई ने यमन से 440 को सुरक्षित निकाला

Published

on

ins mumbai

Loading

नई दिल्ली। आंतरिक संघर्ष से जूझ रहे यमन में फंसे 440 लोगों को लेकर चला भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस मुंबई रविवार को सही सलामत पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती पहुंच गया। जहाज में भारत सहित 17 अन्य देशों के लोग सवार थे। जहाज पर 260 से अधिक भारतीय सवार थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “हमने यमन में हमारे नागरिकों के साथ फंसे अफ्रीका, एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका सहित 20 अन्य देशों के 200 से अधिक नागरिकों को मदद उपलब्ध कराई है।” अकबरुद्दीन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “वसुधेव कुटुंबकम। आईएनएस मुंबई ने भारतीयों के साथ ही यमन से 17 अन्य देशों के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।”उन्होंने लिखा कि एक सुरक्षित ठिकाने का नाम है-आईएनएस मुंबई। हमने कल (शनिवार) एक मानवीय प्रयास के तहत 179 भारतीयों सहित अन्य 17 देशों के नागरिकों को अदन से सुरक्षित बाहर निकाला।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने एक ट्वीट में बताया कि आईएनएस मुंबई जिबूती बंदरगाह पहुंच रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यमन से 441 लोग बचाए गए। यह लोग आईएनएस मुंबई पर सवार हैं। इनमें 240 पुरुष, 121 महिलाएं और 80 बच्चे हैं। जहाज पर सवार विदेशी नागरिकों के संबंध में उन्होंने लिखा, “हंगरी के चार, यमन के 93, यूके के 24, रूस के दो, फ्रांस के आठ, मिस्र 19, नेपाल का एक, कनाडा के दो और लेबनान के तीन नागरिक हैं।” उन्होंने लिखा, “श्रीलंका का एक, मोरक्को का एक , सीरिया के दो, जॉर्डन के दो, इटली का एक, रोमानिया के दो, स्वीडन के पांच, अमेरिका के तीन नागरिक। कुल संख्या-176।”

वहीं, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह यमन में फंसे अन्य भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने की योजना बनाने में व्यस्त हैं।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending