Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आईएनएस अरिहंत तैयार, पानी से भी परमाणु हमला करने में सक्षम हुआ भारत!

Published

on

Loading

INS Arihantनई दिल्ली। भारत की सैन्य क्षमता को मजबूत करने की राह में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यह उपलब्धि है- न्यूक्लियर ट्रायड। यानी जमीन, हवा या समुद्र, कहीं से भी परमाणु मिसाइलें दागने की क्षमता।

मीडिया रिपोटर््स के अनुसार अब पानी से परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत बनकर तैयार है। इस पनडुब्बी के जरिए साढ़े तीन हजार किलोमीटर दूर तक निशाना लगाया जा सकेगा। हालांकि अमेरिका, रूस और चीन की तुलना में यह क्षमता कम है। इन देशों के पास 5000 किलोमीटर तक मार कर सकने वाली सबमरीन लॉन्चड बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।

भारत के पास जमीन से लंबी दूरी के लक्ष्यों को निशाना बनाने वाली अग्नि मिसाइलें काफी पहले से मौजूद थीं। इसके अलावा, न्यूक्लियर वॉरहेड ढो सकने में सक्षम फाइटर एयरक्राफ्ट्स भी थे। कमी केवल समुद्र से परमाणु हमले के मोर्चे पर थी। खबरों के मुताबिक सबमरीन को इसी साल अगस्त में बेड़े में शामिल गया। दिसंबर 2014 से इसके गहन परीक्षण चल रहे थे।

अरिहंत मिलने से भारत दुनिया के उन सुपरपावर के क्लब में शामिल हो गया है जिन्होंने खुद न्यूक्लियर आम्र्ड सबमरीन बनाई है। अब तक 5 देशों अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन के पास ही न्यूक्लियर ऑम्र्ड सबमरीन थीं।

उल्लेखनीय है कि भारत ऐसी कुल 3 न्यूक्लियर पॉवर्ड सबमरीन बना रहा है। अरिहंत इनमें पहली है। भारत ने आईएनएस अरिहंत को दुनिया से छिपा रखा था। इस श्रेणी की दूसरी सबमरीन आईएनएस अरिधमन भी करीब-करीब तैयार है। इसे 2018 में नेवी को सौंपा जा सकता है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending