Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आइसलैंड में बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Published

on

Loading

आइसलैंडरिक्जेविक, आइसलैंड में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में कुछ चीनी पर्यटक घायल हो गए। 40 लोगों वाली यह बस एक बफीर्ली सड़क पर फिसल गई। आइसलैंड की राजधानी रिक्जेविक स्थित चीनी दूतावास के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 11 बजे थिंगवाल्वातन झील के पास एक सड़क पर हुई। बस में सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में कुछ चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

आइसलैंड के ऑनलाइन समाचार पत्र ‘विसिर’ के अनुसार, बस का चालक और टूर गाइड, दोनों ही आइसलैंड के रहने वाले हैं। बस में सवार 17 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि दुर्घटना के बाद सिविल आपात योजना सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कई कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending