Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आंध्र-ओडिशा सीमा के पास मुठभेड़ में 20 से ज्यादा नक्सली ढेर

Published

on

Loading

आंध्र-ओडिशा सीमाविशाखापट्टनम, आंध्र-ओडिशा सीमा के पास सोमवार को हुई मुठभेड़ में कम से कम 20 से ज्यादा नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्र ने कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा पुलिस के एक संयुक्त दल ने ओडिशा के मलकानगिरि जिले के जंत्री में सोमवार को सुबह अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि उन्हें करीब 40 नक्सलियों के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी।

महापात्र ने कहा, “हमें उम्मीद हैं कि मुठभेड़ में कुछ शीर्ष नक्सली नेता भी मारे गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि उनके शवों को यहां लाने के बाद हो सकेगी।”

ओडिशा के चित्रकोंडा इलाके में हुई इस मुठभेड़ में दो कांस्टेबल भी घायल हुए।

ओडिशा पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने कहा, “हमें नक्सलियों के आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोन कमेटी के सदस्यों के सभा के बारे मलकानगिरि जिले के चित्रकोंडा पुलिस थाने के तहत जानकारी मिली थी।”

महानिदेशक ने कहा, “ओडिशा और आंध्र प्रदेश पुलिस का एक संयुक्त अभियान सूचना की पुष्टि के बाद हमारे दल ने शुरू किया। अभियान की अगुवाई आंध्र प्रदेश पुलिस ने की, इसमें राज्य के ग्रेहाउंड जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

मुठभेड़ स्थल से जब्त किए गए हथियारों में चार एके 47 राइफल, तीन सेल्फ लोडिंग राइफल और कुछ दूसरी किस्म की बंदूकें शामिल हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending