Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पायलटों की तलाश तेज

Published

on

Loading

मुंबई| पवन हंस लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर बुधवार देर शाम अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पायलटों की तलाश जोर-शोर से की जा रही है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा दक्षिण मुंबई से 80 समुद्री मील दूर अरब सागर में एसएलक्यू तेल रिग के पास हुआ। खोजबीन में जुटी टीम के सदस्यों को हेलीकॉप्टर के दरवाजे का एक हिस्सा मिला है।

पवन हंस डॉफिन एएस 365-एन3 हेलीकॉप्टर जब हादसे का शिकार हुआ तब उस पर दो पायलट सवार थे। इस हेलीकॉप्टर में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। यह समुद्र में स्थित तेल प्लेटफॉर्म पर रात में उतरने का अभ्यास कर रहा था। हादसे का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

पायलटों के नाम कमांडर ई. सैमुअल तथा सह पायलट टी.के. गुहा हैं। दोनों मुंबई में पीएचएल आवासीय परिसर के बाशिंदे बताए गए हैं।

इस वक्त भारतीय तटरक्षक के दो जहाजों को हादसे वाले स्थल की ओर रवाना किया है। पोरबंदर बंदरगाह से भी एक जहाज को तलाशी के लिए भेजा गया है, जिस पर एक हेलीकॉप्टर भी है। दमन और पोरबंदर से दो डॉर्नियर हेलीकॉप्टर भी गुरुवार सुबह रवाना किए गए।

हादसे के बाद ही भारतीय नौसेना ने अपने कई जहाजों को लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में रवाना कर दिया, लेकिन सुबह धुंध होने के कारण राहत अभियान में देरी हुई।

सरकारी उपक्रम पीएचएल के बेड़े में इस वक्त चार दर्जन छोटे व बड़े हेलीकॉप्टर हैं और यह तेल कंपनियों को समुद्र तटीय संचालन में सेवा देने के साथ-साथ दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पर्यटन सेवा भी मुहैया कराती है।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending