Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पुलिस अधिकारी पर अश्वेत की हत्या का आरोप

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य में एक पुलिस अफसर पर एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। जारी की गई एक वीडियो में उसे अश्वेत व्यक्ति पर गोलियां चलाते देखा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, एक राहगीर द्वारा बनाई गई इस वीडियो में शहर का पुलिस अधिकारी माइकल स्लैगर (33) भाग रहे व्यक्ति वाल्टर स्कॉट (50) पर आठ बार गोलियां चलाते दिख रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को वीडियो जैसे ही शहर के पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची आरोपी माइकल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पुलिसकर्मी अगर दोषी पाया गया, तो उसे 30 साल के आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक हो सकता है।

पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, माइकल ने कहा कि ट्रैफिक रुकने के बाद उसने संदिग्ध वाल्टर को रोकने के लिए अपनी इलेक्ट्रिॉनिक बंदूक टैजर से गोली चलाई, इसके बावजूद वह भागता रहा।

माइकल ने शुरुआत में अपने वकील के जरिए कहलवाया था कि वाल्टर को गोली मारते समय उसने पुलिस की नीतियों व कार्यपद्धति का पालन किया।

अमेरिका का न्याय विभाग मामले की जांच शुरू करने जा रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending