Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

अमेरिका ने आव्रजकों के लिए शरण पर बनाया नया नियम

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)| डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका में उसकी दक्षिणी सीमा से प्रवेश करने वाले अवैध आव्रजक नए नियम के तहत शरण के लिए योग्य नहीं होंगे। बीबीसी की खबर के मुताबिक, न्याय विभाग और होमलैंड सिक्योरिटी ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए नियम से उन आव्रजकों को शरण मिलना बंद हो जाएगा, जिन्होंने प्रवेश के दौरान किसी भी राष्ट्रपति प्रतिबंध का उल्लंघन किया है।

बीबीसी के मुताबिक, कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू व्हिटेकर और होमलैंड सिक्योरिटी की प्रमुख कस्र्टनजेन नील्सन ने नए नियम की घोषणा की। इसे अंतरिम अंतिम नियम के रूप से जाना जाता है। नियम को पूर्वव्यापी प्रभाव से नहीं लगाया गया है। ट्रंप इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति राष्ट्र हित में आव्रजन को रोक सकते हैं।”

ट्रंप के 2018 मध्यावधि चुनाव प्रचार के दौरान आव्रजन पर अधिक जोर दिया गया था।

वह सीमा पर जवानों को आदेश भी दे सकते हैं और आव्रजकों को घुसपैठिया घोषित कर सकते हैं।

नए आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति के पास देश के बाहर के सभी लोगों के प्रवेश को रोकने की शक्तियां है और वह जो भी उचित समझे, उनपर किसी प्रकार का प्रतिबंध लगा सकते हैं।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending