Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तनाव कम करने के लिए भारत-पाकिस्तान में ‘प्रत्यक्ष वार्ता’ हो : अमेरिका

Published

on

अमेरिका

Loading

 अमेरिकावाशिंगटन| अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने और संबंध सामान्य बनाने के लिए ‘प्रत्यक्ष वार्ता’ की वकालत की है। जम्मू एवं कश्मीर में बड़े पैमाने पर उपद्रवों के बाद हाल में दोनों मुल्कों के आपसी संबंध खराब हो गए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क सी. टोनर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “हम भारत और पाकिस्तान के उन सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं जो क्षेत्र में और अधिक स्थिरता और समृद्धि लाने में सहयोग कर सकते हैं और जिसमें किसी भी स्तर पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता शामिल है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों और जम्मू एवं कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन और इस्लामाबाद द्वारा आतंकवाद के समर्थन को लेकर हाल में दोनों देशों में छिड़े वाक्युद्ध से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए टोनर ने यह बात कही।

गत सप्ताह पाकिस्तान ने कश्मीर विवाद पर विदेश सचिव स्तरीय वार्ता की पेशकश की थी। भारत ने कश्मीर पर बात की पेशकश ठुकरा दी और कहा कि वह केवल सीमापार आतंकवाद पर वार्ता करने को तैयार है।

टोनर से पूछा गया कि पाकिस्तान ने कई अवसरों पर दोनों देशों के बीच अमेरिकी मध्यस्थता की इच्छा जाहिर की है और क्या वाशिंगटन मध्यस्थता के लिए आगे आएगा? इस पर उन्होंने संकेत दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

टोनर ने कहा, “लंबे समय से हमारा मानना रहा है कि संबंध सामान्य बनाने और व्यावहारिक सहयोग से भारत और पाकिस्तान को लाभ होगा। इसलिए हम इसे प्रोत्साहित करेंगे कि तनाव कम करने के लिए दोनों देश निरंतर सीधी वार्ता करें।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending