Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साथ संबंध सामान्य होने पर क्यूबा क्रिसमस

Published

on

Loading

हवाना| अमेरिका के साथ संबंध सामान्य बनाने की क्यूबा सरकार की सहमति के बाद देश में पहली बार क्रिसमस मनाया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले दिनों क्यूबा के साथ संबंध सामान्य बनाने की घोषणा की थी। दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध 1961 से ही स्थगित थे।

ओबामा की इस घोषणा और इस पर क्यूबा सरकार की सहमति के बाद यहां क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों में क्रिसमस को लेकर उल्लास देखा गया।

हवाना के रहने वाले दयानी ने कहा, “देखते हैं, क्या होता है। हमें कुछ भी नया देखने को नहीं मिल रहा। हमें कोई जानकारी नहीं है। हमारे लिए चीजें पहले की तरह ही हैं।”

वहीं, सांता क्लाउज के परिधान में एक टैक्सी चालक योंड्री ने कहा कि अमेरिका के साथ संबंध सामान्य बनाने की खबर बहुत अच्छी है, लेकिन लोगों को इसके लिए इंतजार करना होगा कि इस नई परिस्थति में अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा और क्यूबा की सरकार की क्या योजना होगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending