Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमेरिका के नाइटक्लब में हुई गोलीबारी, 1 की मौत, 15 घायल

Published

on

अमेरिका, सिनसिनाटी शहर, नाइटक्लब, समाचार एजेंसी एपी

Loading

अमेरिका, सिनसिनाटी शहर, नाइटक्लब, समाचार एजेंसी एपी

वाशिंगटनअमेरिका के ओहायो स्थित सिनसिनाटी शहर में एक नाइटक्लब के अंदर हुई गोलीबारी में 1 शख्य की मौत गई, जबकि कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी एपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रविवार देर रात 2 बजे (स्थानीय समय) के करीब कैमियो क्लब में एक हथियारबंद शख्स ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सिनसिनाटी पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हत्या का मामला है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि इस संबंध में कोई हिरासत में भी है या नहीं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending