Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमेठी पहुंचे राहुल, साध्वी के बयान को बताया गलत

Published

on

Rahul_Gandhi-security-survey

Loading

लखनऊ/अमेठी| कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के विवादस्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बयान गलत है। ज्ञात हो कि साध्वी निरंजन ज्योति ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर लोकसभा व राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। साध्वी ने हालांकि बाद में दोनों सदनों में अपने बयान को लेकर माफी मांग ली थी।

राहुल दो दिन तक अमेठी में रहेंगे। वह अपने गोद लिए हुए गांव जगदीशपुर भी जाएंगे।

इससे पूर्व राहुल सुबह लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वह त्रियुगी नारायण के पुत्र के निधन पर शोक जताने के लिए उनके घर भी जाएंगे। बाद में वह सलोन विधानसभा क्षेत्र निवासी दिग्विजय सिंह के घर भी उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताने जाएंगे।

राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को वह मुंशीगंज में संजय गांधी अस्पताल स्थित नेत्र चिकित्सालय के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र मदान ने बताया कि राहुल अमेठी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending