Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

अमित शाह शनिवार को मप्र के उमरिया में

Published

on

Loading

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को देशभर में विजय संकल्प-2019 बाइक महारैली का आयोजन किया है, जिसका शुभारंभ उमरिया से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बाइक महारैली में शामिल होकर करेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर मिशन मोदी अगेन के लिए जुटेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2 मार्च को सुबह 10.45 बजे उमरिया पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे अमर शहीद स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर विजय संकल्प 2019 बाइक महारैली का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने बताया कि 2 मार्च को प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में विजय संकल्प 2019 बाइक महारैली निकलेगी। उमरिया से देशभर के युवाओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित कर ‘मिशन मोदी अगेन’ के लिए जुट जाने का आह्वान करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के युवाओं पर विश्वास व्यक्त किया है। उम्मीद है कि 29 लोकसभा सीटें जीतकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विश्वास पर खरा उतरेंगे।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending