Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह के छिपे धन की जांच हो : केजरीवाल

Published

on

अमित शाह, अरविंद केजरीवाल, भाजपा, हार्दिक पटेल, 'जनरल डायर', मुख्यमंत्री

Loading

अमित शाह, अरविंद केजरीवाल, भाजपा, हार्दिक पटेल, 'जनरल डायर', मुख्यमंत्री

                           kejriwal

नई दिल्ली  | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के छिपे धन की जांच कराने की मांग की। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि शाह ने अपने धन को छिपाने के लिए गुजरात के एक प्रॉपर्टी डीलर को कर माफी योजना के तहत 13,860 करोड़ रुपये की घोषणा करने के लिए आगे किया होगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “अमित शाह को हार्दिक पटेल के आरोपों का जवाब देना चाहिए। बहुत गंभीर! इसकी जांच होनी चाहिए।”

यह ट्वीट पटेल के आरोपों के बाद आया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आय घोषण योजना के तहत रिकार्ड राशि घोषित करने वाले महेश शाह के पीछे ‘जनरल डायर’ हैं। हार्दिक ने यह उपमा भाजपा अध्यक्ष के लिए गढ़ी है।

गुजरात के व्यापारी महेश शाह ने दो महीने पहले छिपे हुए धन के रूप में 13,860 करोड़ रुपये की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। छिपे धन पर कर की राशि की पहली किस्त जमा करने से एक दिन पहले वह 29 नवंबर को फरार हो गया था।

गुजरात का व्यापारी ईटीवी के स्टूडियो में प्रकट हुआ और उसने कहा कि धन की घोषणा करने के लिए कुछ व्यापारी और राजनेताओं ने मुखौटे के रूप में उसका इस्तेमाल किया है। लेकिन उसने किसी का नाम नहीं लिया।

सूरत में सितंबर में अमित शाह के एक कार्यक्रम के आयोजन से कुछ घंटे पहले एक पोस्टर में भाजपा अध्यक्ष को ‘जनरल डायर’ के रूप में दिखाया गया था।

पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के संस्थापक और सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पटेल समुदाय के लोगों को आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल अक्सर अमित शाह को ‘जनरल डायर’ कहकर ही संबोधित करते हैं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending