Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमिताभ ने माँगा यश भारती पुरस्कार

Published

on

यश भारती पुरस्कार, आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Loading

लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अपने लिए यश भारती पुरस्कार की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि यश भारती पुरस्कारों में कई ऐसे नाम हैं जिनसे उनके एक पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किये गए कार्य निश्चित रूप से श्रेष्ठतर हैं। उन्होंने कहा कि जब से इस पुरस्कार के साथ 50,000 रुपये प्रति माह का पेंशन जोड़ दिया गया है, तब से उनकी अभिरुचि इसमें बहुत अधिक बढ़ गयी है। श्री ठाकुर ने इसके साथ इन पुरस्कारों के लिए स्पष्ट पारदर्शी नीति बनाए जाये और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने की भी बात कही।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending