Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब ‘सुपर 30’ चलाएंगे रितिन रोशन, छात्रों को पास कराएंगे IIT Entrance Exam

Published

on

Loading

टॉप बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन अब जल्द ही ‘सुपर 30’ में पढ़ाते नजर आएंगे और होनहार गरीब छात्रों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास करने का मंत्र देंगे। यह पढक़र आप निश्चित ही चौंक गए होंगे। दरअसल पटना (बिहार) के फेमस ‘सुपर 30’ क्लासेस के सफर पर जल्द ही बायोपिक बनने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है मशहूर अभिनेता रितिक रोशन इस बायोपिक में आनंद कुमार का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। तरण ने लिखा- ब्रेकिंग न्यूज: रितिक रोशन सुपर 30 नाम की आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म में गणितज्ञ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

कुछ मीडिया रिपोट्र्स में यह दावा किया गया था विकास बहल के निर्देशन में बन रही ‘सुपर 30’ में रितिक नहीं दिखेंगे लेकिन हाल ही में आनंद कुमार से रितिक ने मुंबई स्थित अपने घर में मुलाकात की थी। दोनों ने काफी समय भी साथ बिताया। जिसके बाद अब यह सभी अफवाहें खत्म हो गई है और यह तय हो गया है कि रितिक ही इस फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्म पटना में रहने वाले शिक्षक के जीवन पर आधारित होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर 30 प्रतिभाशाली छात्रों को हर साल आईआईटी-जेईई एंट्रेस एक्जाम के लिए तैयारी कराते हैं। आनंद कुमार ने कहा कि उन्हें अपने जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए विकास बहल पर यकीन है और विश्वास है कि वह दिल को छूने वाली फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए रितिक सही पसंद हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending