Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अब भारत में ‘रिवर्स ब्रेनड्रेन’ का वक्त आ गया है : मुकेश अंबानी

Published

on

Loading

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी नीतियों के समर्थन का विस्तार से वर्णन करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शनिवार को कहा कि अब रिवर्स ब्रेनड्रेन का वक्त आ गया है। अंबानी ने यह बात इंडिया टुड़े कॉनक्लेव के संबोधन में कही। उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है कि सबसे प्रतिभाशाली और योग्य दिमाग भारत और भारतीयों के लिए काम करें। बिना किसी शक के हमें अब रिवर्स ब्रेन ड्रेन देखने को मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “हम वास्तव में चौथे औद्योगिक क्रांति के मानव इतिहास की शुरुआत में हैं और यह पहली तकनीक आधारित क्रांति है जो मनुष्य होने के नाते हम सभी को प्रभावित करेगी। हमारे कई प्रतिभाशाली लोग देश से बाहर काम कर रहे हैं। अगर वे देश में वापस आते हैं तो वे 1.3 करोड़ लोगों के लिए काम करेंगे और साथ मिलकर विकास का मॉडल लाएंगे।”

भारतीय आईटी कंपनियां एच 1-बी वीजा नीति पर ट्रम्प के कठोर विचारों के कारण दबाव में हैं। अंबानी ने कहा, “दुनिया में सभी चीजें सही समय और सही जगह पर होती हैं।” उन्होंने कहा कि रिलायंस में वे अब हर महीने दुनिया भर से दो या तीन प्रतिभाशाली नेतृत्व को वापस लाते हैं। उन्होंने कहा, “हर किसी का दिल आखिरकार हिन्दुस्तानी है। लोग भारत के लिए काम करना चाहते हैं, हमें उन्हें एक मौका देना है।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending