Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब बंद होंगे 50 और 100 रुपये के नोट, जानिए क्या है असलियत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश को हिला कर रख देने वाली नोटबंदी एक बार फिर असर दिखा रही है लेकिन इस बार उसका निशाना 50 और 100 रुपये के नोट है। ऐसा एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मैसेज में कहा गया कि बुधवार रात 12 बजे से देश में 50 और 100 रुपए के पुराने नोट मान्य नहीं रहेंगे। इन नोटों को लोग 21 अक्टूबर 2017 तक बैंक अकाउंट में जमा करके बदल सकेंगे। ऐसा 50 और 200 रुपए का नया नोट आने के चलते किया जा रहा है। यही नहीं इस संदेश में यह भी बताया जा रहा है कि सरकार के कहने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह ऐलान किया है।

ये मैसेज कहां से आया और कैसे वायरल हुआ, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है पर इतना तो तय है कि इस संबंध में आरबीआई ने कुछ नहीं कहा है। आरबीआई की वेबसाइट पर इस मैसेज की पड़ताल करने पर सामने आया कि इस तरह का कोई भी नोटिफिकेशन सेंट्रल बैंक की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

रिजर्व बैंक के प्रवक्ता जोस कटूर ने भी बताया कि वायरल खबर पूरी तरह से फेक है। बैंक की तरफ से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा और न ही आगे ऐसा करने की कोई योजना है।

कई लोग पीएम मोदी को ट्वीट कर इस मैसेज की सच्चाई जानना चाह रहे हैं। बता दें कि पिछले साल आठ नवम्बर को 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने पर देश झंझावात के बड़े दौर से गुजर चुका है। ऐसे में हल्की से आहट भी लोगों के कान खड़े कर देती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending