Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान : हिमस्खलन में 10 लोग की मौत

Published

on

Loading

अफगानिस्तान : हिमस्खलन में 10 लोग की मौत

काबुल | अफगानिस्तान के बदख्शान प्रांत के एक गांव में शनिवार को हुए हिमस्खलन में कम से कम 10 लोग की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के निदेशक सैयद अब्दुल्ला दहकान ने कहा, “घटना महामी जिले के बरघट गांव में शुक्रवार रात की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोग मृत पाए गए और 12 अन्य घायल हुए हैं।”

अधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण इस दूरवर्ती गांव में 18 घर नष्ट हो गए हैं, लिहाजा हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारी ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए एक बचाव दल इलाके के लिए रवाना कर दिया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending