Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘अफगानिस्तान से हुई थी पाकिस्तान पर हमले की साजिश’

Published

on

अफगानिस्तान, पाकिस्तान पर हमले की साजिश, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल असीम सलीम बाजवा, वायु सेना (पीएएफ) अड्डे, हमले की साजिश, उत्तरी वजीरिस्तान, जर्ब-ए-अज्ब अभियान

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल असीम सलीम बाजवा ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के वायु सेना (पीएएफ) अड्डे पर शुक्रवार को हुए हमले की साजिश अफगानिस्तान से की गई थी और इसे नियंत्रित भी वहीं से किया गया था। तालिबान आतंकवादियों के इस हमले में पाकिस्तानी वायु सेना के 23 अधिकारी और सेना के एक अधिकारी तथा दो जवानों की जान चली गई। बाद में सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई में करीब 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, यह उत्तरी वजीरिस्तान में सेना की ओर से आतंकवादियों के सफाये के लिए सफलतापूर्वक चलाए जा रहे जर्ब-ए-अज्ब अभियान के प्रतिशोधस्वरूप किया गया हमला हो सकता है। बाजवा ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान आतंकवाद के पूरी तरह सफाये तक जारी रहेगा। बाजवा ने जर्ब-ए-अज्ब अभियान के बारे में कहा कि खुफिया सूचनाओं पर आधारित यह अभियान पूरे देश से राष्ट्र-विरोधी ताकतों के सफाये के लिए चलाया जा रहा है।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending