Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान : आतंकवादी हमले में 6 मरे

Published

on

Loading

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना का एक जवान और पांच नागरिक मारे गए। प्रांतीय प्रवक्ता शफीक नांग ने बताया की  “चार दीवार इलाके में आतंकवादियों ने एक कार पर हमला किया। कार में सेना के दो जवान भी थे। इस हमले में वाहन पर सवार पांच नागरिक, एक सैनिक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।”

तालिबान के नेतृत्व में अफगान सुरक्षा बलों ने मध्य अप्रैल के बाद से बड़े पैमाने पर आतंकवादी समूह के खिलाफ अभियान शुरू की है।तालिबान ने नागरिकों से आधिकारिक समारोह, सैन्य काफिलों और आतंकवादी हमले के संभावित केन्द्रों से दूर रहने का आग्रह किया है।

सयुक्त राष्ट्र मिशन के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष के प्रारंभिक छह महीनों के दौराान संघर्ष और हमलों में लगभग 1600 नागरिक मारे गए है और 3,300 से अधिक घायल हुए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending