Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान अब भी ‘खतरनाक स्थान’ : ओबामा

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के अनुसार, अफगानिस्तान अब भी ‘खतरनाक स्थान’ है, जहां अमेरिकी सेना का 13 साल पुराना अभियान खत्म होने जा रहा है। अफगानिस्तान में समाप्त हो रहे अमेरिका के सैन्य अभियान पर राष्ट्रपति ने कहा, “अफगानिस्तान अब भी खतरनाक स्थान है। लेकिन यहां थोड़ी संख्या में जो अमेरिकी सैनिक मौजूद रहेंगे, वे अफगान सुरक्षा बलों को देश में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें सलाह एवं सहयोग देंगे।”

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल का अभियान अफगानिस्तान में समाप्त होने जा रहा है। इस संदर्भ में रविवार को काबुल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी अफगान सैनिकों को सौंप दी गई।

अफगान सैनिकों को सहयोग देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता सेना के करीब 13,000 जवान वर्ष 2015 तक यहां रहेंगे, जिनमें से 10,800 अमेरिकी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending