Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अच्छे उम्मीदवार का चयन करे : ब्रह्मा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एच.एस. ब्रह्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती है। मतदाताओं की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अच्छे उम्मीदवार का चयन करे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन करते समय एक जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “चूंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले हो रहा है, इसलिए पूरी दुनिया की नजर इस पर है। दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली पर शासन करने का अलग मतलब है..यह एक बड़ी चुनौती है।” दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होना है और 10 फरवरी को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में अभी 83 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या यूरोप की जनसंख्या से अधिक है।

ब्रह्मा ने कहा कि आने वाले पांच सालों में मतदाताओं की संख्या आसानी से 85 करोड़ पहुंच जाएगी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण और मतदान पर समस्याओं का जवाब दिया जाएगा और मतदाता स्थल और सुविधा केंद्र का एक नकली मॉडल तैयार कर चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending