Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

स्टिंग, स्टाइलर ने साझा किए अपने प्यार के रहस्य

Published

on

Loading

 

संगीतकार स्टिंग और उनकी पत्नी टड्री स्टाइलर की निजी जिंदगी के बारे में सालों से बातें होती रही हैं। दोनों ने बताया कि रोमांस के 30 साल होने के बावजूद उनका प्यार अब भी अटूट है। स्टाइलर ने बताया कि वे दोनों अपने प्यार को दिलचस्प बनाते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक साक्षात्कार मेजबान एंडी कोहेन के शो ‘वॉच व्हाट हेप्पेंस लाइव’ में स्टिंग और स्टाइलर ने अपने यौन और प्रेमी जीवन से जुड़ी बातें साझा की।

फिल्मनिर्माता स्टाइलर (60) यह बताते हुए बिल्कुल नहीं हिचकिचाईं कि उनके 63 वर्षीय पति अक्सर उनसे प्यार जताते हैं।

स्टिंग इस समय ब्रॉडवे संगीत कार्यक्रम ‘शिपयार्ड’ में प्रस्तुति दे रहे हैं।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending