Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बलात्कारी बाबा राम रहीम ने की 2 हजार से ज्यादा लड़कियों की जिंदगी बर्बाद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा जेल में काट रहा है लेकिन गुरमीत राम रहीम के बारे में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। नये खुलासे के अनुसार गुरमीत राम रहीम ने अब तक दो हजार से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका था। इस खबर के प्रकाश में आने के बाद लोग ही नहीं उसके भक्त भी हैरान है।

दरअसल एक चैनल में एक साध्वी ने इस बात का खुलासा किया है कि गुरमीत राम रहीम ने दो हजार से ज्यादा लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। इस खुलासे के बाद सनसनी मच गई है। इस साध्वी के अनुसार बाबा राम रहीम नई साध्वी के साथ रेप करता था। इतना ही नहीं डेरे में रहने वाले हर शख्स इस बात जानता है कि गुरमीत बाबा के भेष में

एक अपराधी है। उसने बताया कि उसके खौफ से लोग मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करते थे। कुछ लोगों ने बाबा गुरमीत राम रहीम के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की लेकिन गुरमीत राम रहीम ने उसे मरवा दिया।

 यह भी पढ़े :बड़ा खुलासा: मिल गई है हनीप्रीत, अब जापान में दौड़ाएगी बुलेट ट्रेन

इस साध्वी ने बताया कि उसने अपनी आंखों से बाबा गुरमीत राम रहीम की काली करतूत देखी है। साध्वी ने कहा कि डेरे में गुरमीत राम रहीम को जो लडक़ी पसंद आ जाती थी तो वह उसके के साथ रेप करता था। साध्वी ने यह भी बताया कि लड़कियों की आंखों पर पट्टी बांधकर रखा जाता था। इतना ही नहीं डेरे में ट्रेनिंग के नाम पर उनके मुंह में प्रसाद डाला जाता था इसके बहाने राम रहीम उन लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता रहता है। कुल मिलाकर बाबा राम रहीम को लेकर हर दिन नया खुलासा हो रहा है। ऐसे में बाबा की मुश्किल लगातार बढ़ रही है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending