Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सौर ऊर्जा से दमकेंगे भारत-फ्रांस के रिश्ते, पीएम मोदी-मैक्रों पहुंचे काशी

Published

on

Loading

भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। इससे बाद राष्ट्रपति मैक्रों मिर्जापुर जाएंगे और सौर ऊर्जा संयत्र का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे।

मिर्जापुर में इस परियोजना की स्थापना उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण नेडा और फ्रेंच कंपनी सोलर डायरेक्ट की ओर से की गई है। इसे नेशनल ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इससे एक लाख से ज्यादा लोगों को बिजली मिलेगी। यूपी का यह सबसे बड़ा सोलर प्लांट दादरकलां में बनाया गया है। यह स्थान मिर्जापुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

यह संयंत्र करीब 388 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यूपी के ऊर्जा मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि यह सोलर प्लांट उत्तर प्रदेश के लिए मिसाल होगा। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इसका उद्घाटन करेंगे, यह सौभाग्य का विषय है। मिर्जापुर में सोलर पार्क के लोकार्पण के बाद दोनों नेता गंगा और घाटों के दर्शन के साथ-साथ काशी की विरासत के साक्षी बनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के इरादे से राज्यों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए थे। यूपी को 2022 तक चार हजार मेगावाट ऊर्जा पैदा करने वाले सोलर प्लांट लगाने हैं।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending