Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सेक्स चैट में फंसा एयरफोर्स का ग्रुप कैप्टन, ISI को भेजे सीक्रेट दस्तावेज

Published

on

Loading

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने व उसको गोपनीय दस्तावेज मुहैया कराने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह (51) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मारवाह को हनी ट्रैप में फंसाए जाने की जानकारी मिली है।

सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले एक आईएसआई एजेंट ने लडक़ी बनकर मारवाह से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों में फोन पर लगातार चैटिंग होने लगी। अरुण ने वॉट्सएप के जरिए वायुसेना की कई अहम जानकारियों को उस महिला के साथ शेयर किया। इतना ही नहीं वह एयरफोर्स हेडक्वार्टर में अपना फोन लेकर जाते थे, जो कि अनधिकृत फोन था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कैप्टन अरुण की गिरफ्तारी की बात को कम्फर्म किया है। ग्रुप कैप्टन को 31 जनवरी को भारतीय वायुसेना ने संदिग्ध गतिविधियों की वजह से जांच के लिए हिरासत में लिया था।

कैसे फंसाया जाल में
बीते वर्ष दिसंबर में आईएसआई एजेंट ने दो फेसबुक अकाउंट के जरिए मारवाह से संपर्क बढ़ाया. यह दोनों ही फेसबुक एकाउंट लड़कियों के नाम से थे, जिन्हें मॉडलिंग के पेशे से जुड़ा दर्शाया गया था। दोस्ती आगे बढ़ी तो ग्रुप कैप्टन मारवाह के साथ लडक़ी बना आईएसआई एजेंट सेक्स चैट करने लगा। दोनों एक दूसरे को अश्लील मैसेज भेजते थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच करीब सप्ताह भर से अधिक समय तक सेक्स चैट का यह सिलसिला चला।

कुछ हफ्ते पहले एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी को इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने मारवाह पर आंतरिक जांच बैठा दी। जांच के दौरान मारवाह की जासूसी में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से इसकी शिकायत की। पटनायक ने स्पेशल सेल को इसकी जांच सौंप दी, जिसके बाद स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह मुकदमा दर्ज कर अरुण मारवाह को गिरफ्तार कर लिया।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending