Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख ने अनुभव सिन्हा को ‘तुम बिन 2’ के लिए शुभकामनाएं दी

Published

on

शाहरुख

Loading

शाहरुखमुंबई| बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्मकार अनुभव सिन्हा को उनकी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख सिन्हा के साथ ‘रा.वन’ में काम कर चुके हैं।

शाहरुख ने ट्विटर पर फिल्म के गीत ‘कोई फरियाद’ का लिंक साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “इस प्यार की मेहनत के लिए मेरे दोस्त अनुभव सिन्हा को शुभकामनाएं। ‘तुम बिन 2’ खूबसूरत गीत और खूबसूरत लोग।”

‘तुम बिन 2’ की शूटिंग स्कॉटलैंड में हुई है और यह 18 नवंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म में नवोदित कलाकार नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी हैं।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending