Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विश्व आर्थिक मंच पर सम्मानित होंगे शाहरुख

Published

on

Loading

दावोस, 11 जनवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 48वीं वार्षिक बैठक में 24वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारत में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों के समर्थन के लिए दिया जाएगा। विश्व आर्थिक मंच की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अभिनेत्री-निर्देशिका केट ब्लैंचेट और गायिका एल्टन जॉन को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इनमें से हर किसी ने अपने तरीके से मानवीयता को बनाए रखने के लिए कार्य किया है।

शाहरुख गैर-लाभकारी संस्था मीर फाउंडेशन के संस्थापक हैं। यह संस्था एसिड हमलों की पीड़ित महिलाओं को चिकित्सीय व कानूनी सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण, पुनर्वास और आजीविका प्रदान करता है।

शाहरुख बच्चों के अस्पताल में विशेष वार्डो के निर्माण और कैंसर की चिकित्सा ले रहे बच्चों के लिए रहने की नि:शुल्क व्यवस्था के लिए सहायता करते हैं।

इस सम्मान के लिए शाहरुख ने गुरुवार को आभार जताते हुए कहा, इस सम्मान के लिए शुक्रिया। मैं इन बहादुर और सुंदर महिलाओं के साथ काम करने को एक महान सम्मान मानता हूं, क्योंकि यह मेरे जीवन को उद्देश्य प्रदान करता है। मैं इन महिलाओं की अद्भुत बहादुरी के बारे में जागरूकता फैलाने और इस काम को उसके निष्कर्ष पर ले जाने के लिए अन्य लोगों से भी जुड़ने की उम्मीद करता हूं।

24वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार से उन उत्कृष्ट कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विश्व की स्थिति में सुधार के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दिखाई है।

यह समारोह 22 जनवरी को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) को संबोधित करेंगे। वह 1997 के बाद इस प्रतिष्ठित वैश्विक व्यापारिक सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending