Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राहुल ने पंजाब में ग्रामीणों के साथ किया भोजन

Published

on

Loading

राहुल ने पंजाब में ग्रामीणों के साथ किया भोजन

चंडीगढ़ | कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पंजाब में ग्रामीणों के साथ खाना खाया। राहुल ने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन संगरूर जिले में ग्रामीणों के साथ बातचीत की। नीली जींस, सफेद कुर्ता और हाफ जैकेट पहने राहुल ने चारपाई पर बैठकर चंडीगढ़ से 145 किलोमीटर दूर बालियान गांव में ग्रामीणों से बात की।

इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए साझा चूल्हा में बनाए गए पारंपरिक भोजन को लोगों के साथ मिल बांटकर खाया।

बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्गो ने राहुल के साथ खाना मिल बांटकर खाया। इसमें लड़कियां भी शामिल थीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने राहुल के साथ अपनी समस्याएं साझा की। राहुल ने कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की, ताकि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बना सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की जरूरतों और समस्याओं को समझती है। उन्होंने लोगों से कहा, “ऐसी पार्टियों के झांसे में न आएं, जो कट्टरपंथी ताकतों के साथ मिली हैं।”

पंजाब में गुरुवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए चार फरवरी को मतदान होंगे।

इस बार सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending